03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘आत्मनिर्भर निधि’ योजना, अब मिलेंगे बिना गारंटी 10,000 रुपये

एफएनएन, नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था पर भारी संकट छाया हुआ है। . ऐसे मुश्किल हालात आम लोगों को घोर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां भी गई हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने ‘आत्मनिर्भर निधि’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, छोटे कारोबारी 10,000 रुपये तक का कर्ज देशभर में फैले 3.8 लाख साझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) केन्द्रों के जरिये ले सकेंगे। सरकार की डिजिटल और ई- गवर्नेंस सेवा इकाई सीएससी ई- गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड ने यह बात कही है।

rupees

योजना की खास बातें

  • आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के मुताबिक योजना के तहत शहरी क्षेत्र के रहड़ी पटरी वालों को 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी दी जाएगी।
  • यह पूंजी एक साल की अवधि के लिए दी जाएगी और भुगतान किस्तों में करना होगा।
  • कर्ज के लिए कर्ज देने वाले संस्थान द्वारा कोई गारंटी नहीं ली जाएगी।
  • सारे कारोबारियों को डिजिटल लेनदेन करना होगा, उन्हें इसमें कैशबैक की पेशकश मिलेगी।
  • योजना के लिए सिडबी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
  • अब तक इस योजना के लिए दो लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि 50 हजार कारोबारियों को कर्ज मंजूर हुआ है।

लॉकडाउन के कारण पैसों की कमी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। इस लॉकडाउन के कारण कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पडा। ऐसे में छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ये योजना कारगर साबित होगी। छोटे कारोबारियों के पास पूंजी की कमी होती है और लॉकडाउन में उन्हें कमाई नहीं होने के कारण इसकी कमी हो गयी है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img