03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एम्स ऋषिकेश की नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या, हड़कंप मचा, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। विस्थापित क्षेत्र आमबाग में फ्लैट में किराए पर रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

  • 2019 से काम कर रही थी प्रतिभा

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बौराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। यह दोनों यहां वर्ष 2019 से काम कर रहे हैं।

  • चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी प्रतिभा

प्रतिभा की बहन प्रीति की नाइट ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। ड्यूटी करके प्रीति जब आम बाग विस्थापित क्षेत्र स्थित किराए के फ्लैट में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक चाबी प्रतिभा के पास थी।

  • घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ

वह फ्लैट के भीतर पहुंची तो अंदर उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img