03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब नेपाल में भी बनेगा राम मंदिर

एफएनएन, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने रुख से पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। ओली ने अब नेपाल के माडी में भगवान राम का जन्मस्थान बताते हुए राम मंदिर निर्माण का फैसला किया हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय प्रतिनिधियों को प्लान तैयार करने को कहा है, जबकि अधिकारियों का मानना है कि पहले वहां के लोगों की असल समस्याएं हल की जाएं, उसके बाद राम मंदिर बनवाया जाए। ।

ओली ने दिये खुदाई के निर्देश

चितवन के माडी नगर निकाय अधिकारियों को ओली ने बुलाया था। दो घंटे चली बैठक के दौरान ओली ने कहा कि नेपाल में राम मंदिर बनना चाहिए। भगवान राम का जन्म नेपाल की अयोध्यापुरी में हुआ था। अयोध्यापुरी भगवान राम का जन्म स्थान है और यहां भव्य मंदिर बनना चाहिए। इसके साथ ही ओली ने सबूत जुटाने के लिए अयोध्यापुरी में खुदाई का निर्देश भी दे दिए हैं। पिछले दिनों ओली ने दावा किया था कि भारत में नकली अयोध्या है और नेपाल में असली अयोध्या है। पिछले दिनों नेपाली प्रधानमंत्री ने कहा था कि राम का असली जन्मस्थान नेपाल में ही है। भारत सांस्कृतिक अतिक्रमण करते हुए गलत तथ्य के आधार पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या को राम का असली जन्मस्थान बता रहा है। ओली के इस बयान का भारत में जबरदस्त विरोध हुआ था। नेपाल में भी राजनीतिक दलों और आम जनता ने विरोध किया था।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img