03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: बीवी ने दहेज उत्पीड़न का किया विरोध तो शौहर बोला- ‘तीन तलाक बंद हो गया, अब शरीयत से चलूंगा’

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पति व ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पीड़िता के अनुसार, पति ने उसे तीन तलाक बोलकर अपनाने से इन्कार कर दिया। उसने जब विरोध करते हुए कहा कि तीन तलाक तो भारत सरकार ने खत्म कर दिया है तो आरोपित ने जवाब दिया कि वह तो शरीयत के हिसाब से ही चलेगा।

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  बनभूलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बिजनौर के नहटोर निवासी सलीम से मार्च 2018 में उसका निकाह हुआ था, मगर ससुराल पहुंचने के अगले दिन से ही पति, सास और ससुर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। फिर गर्भवती होने पर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाकर घर से बाहर कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बेटी के जन्म के बाद फिर से परेशान किया

मामला पुलिस के पास पहुंचा तो समझौता कर ससुराली साथ रखने के लिए राजी हो गए, लेकिन दिसंबर 2018 में बेटी के जन्म के बाद फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

ससुराली अक्सर पिता से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। इसके बाद मामला हल्द्वानी महिला समाधान केंद्र में पहुंचा, जहां एक बार फिर से सुलह हुई तो महिला बिजनौर चली गई। इस बीच अगस्त 2020 में उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुराली दोबारा उत्पीड़न में जुट गए।

महिला के अनुसार, अक्टूबर 2023 में उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पिता रियासत उसे लेने बिजनौर आए थे, जिसके बाद उसके जेवर को लेकर पति और ससुर ने पिता से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर देवर नफीस ने उसे भी पीटा।

जबकि पति ने तीन तलाक कहते हुए उसे बाहर निकाल दिया। जिस पर पीड़िता ने कहा कि भारत सरकार ने तीन तलाक का सिस्टम खत्म कर दिया है। मगर पति ने ये कहकर उसकी बात को अनसुना कर दिया कि हम शरीयत से चलने वाले लोग है न कि भारत सरकार से। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें…हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर टैंकर की टक्कर से ऑटो के परखचे उड़े, चालक की मौत, छह लोग घायल

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img