03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: आठ जिलों में बनाए गए नए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

एफएनएन, देहरादून:  शासन ने स्वास्थ्य विभाग में 21 चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। आठ जिलों में नए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। डॉ. राजीव पाल सिंह को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, कोरोनेशन अस्पताल देहरादून का जिम्मा दिया गया है।

शुक्रवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को महानिदेशालय में प्रभारी निदेशक, स्वास्थ्य सेवा का जिम्मा दिया गया है।

डॉ. भागेंद्र सिंह रावत को प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी के पद पर तैनाती दी गई है। डॉ. हरीश चंद्र मार्तोलिया को स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थानांतरित किया गया है। डॉ. राजकेश पांडेय को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली बनाया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डॉ. विजय सिंह प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली, डॉ. देवेश चौहान को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी चंपावत, डॉ. कुमार आदित्य को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर, डॉ. हरीश पंत को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल, डॉ. श्याम विजय को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी व डॉ. आरके सिंह को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा, डॉ. तरुण कुमार टम्टा को प्रमुख अधीक्षक, बीपी पांडेय जिला चिकित्सालय, नैनीताल, डॉ. कमलेश कुमार पांडेय को प्रमुख अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, हल्द्वानी, डॉ. प्रेम पोखरियाल को प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी, डॉ. अनुराग धनिक को प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, डॉ. सुनीता चुफाल को संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, डॉ. केके अग्रवाल को प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर, डॉ. दीप रुवाली को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक टिहरी, डॉ. मनीष दत्त को मुख्य परामर्शदाता (रेडियोलाजिस्ट), जिला चिकित्सालय, हरिद्वार, डॉ. विजयेश भारद्वाज को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, हरिद्वार का जिम्मा सौंपा गया है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने इनके साथ ही डॉ. श्वेता भंडारी को पूर्व की भांति अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ. खड़क सिंह दताल को पूर्व की भांति उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी और डॉ. संदीप निगम को महिला चिकित्सालय हरिद्वार में पूर्व की भांति दायित्वों का निर्वहन करने का आदेश भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का दुस्‍साहस, डीजे हटाने को कहा तो दारोगा को पीटा; सिपाही का छीना मोबाइल

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img