03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब CNG से भी साफ़ ईंधन हाइड्रोजन CNG से दौड़ेंगे वाहन, पहला प्लांट दिल्ली में शुरू

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: अभी तक वाहन चलाने के लिए सबसे साफ इंधन सीएनजी को माना जाता है. लेकिन अब सीएनजी से भी ज्यादा साफ इंधन बन गया है इसको ‘ हाइड्रोजन सीएनजी या HCNG कहा जाता है। दिल्ली के राजघाट बस डिपो में देश का पहला हाइड्रोजन सीएनजी प्लांट मंगलवार से शुरू हो गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका उद्घाटन किया। दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साझा प्रयास से यह प्लांट और वितरण केंद्र बनकर शुरू हुआ है। हाइड्रोजन सीएनजी या एच-सीएनजी ईंधन में 18 प्रतिशत हाइड्रोजन और 82 फीसदी सीएनजी गैस का मिश्रण होगा। इस प्लांट में CNG को ही स्टीम करके 18% हाइड्रोजन को रिफॉर्म किया जाता है। हाइड्रोजन होने से जलने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है. बिना जला हुआ फ्यूल कम हो जाता है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक ‘अभी तक की स्टडी में पाया गया है कि CNG में 18% हाइड्रोजन मिलाकर जो एचसीएनजी इस्तेमाल करते हैं तो उससे 70-75% कार्बन मोनोऑक्साइड और 25 परसेंट हाइड्रोकार्बन कम होगा और तीन से चार पर्सेंट फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ेगी’। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीएनजी बसों में हाइड्रोजन सीएनजी इस्तेमाल करने के लिए किसी बड़े फिजिकल चेंज की नही होगी ज़रूरत ,सिर्फ टेक्निकल तौर पर वाहन के सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा। गहलोत ने बताया की प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है और यहां से वितरण का काम भी शुरू हो गया है लेकिन हाइड्रोजन सीएनजी कितनी कारगर है, सीएनजी बसों में हाइड्रोजन सीएनजी भरकर चलाने से किस तरह के नतीजे आते यह देखने के लिए मंगलवार से अगले 6 महीने तक डीटीसी और क्लस्टर की 50 बसों में इसका ट्रायल होगा। इसके बाद एक स्वतंत्र संस्था जिसका नाम आई कैट है इसपर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img