03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी बाइक पर चोर ने किया हाथ साफ, पुलिस की मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोर ने हाथ साफ कर दिया. वहीं मोटरसाइकिल स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है.

रुड़की में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही पकड़े जाने का डर है. रुड़की में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां बीते दिन बाइक चोरी की घटना सामने आई है. रुड़की कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक डेंटल क्लीनिक है, डेंटल क्लीनिक पर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी नदीम पुत्र जमारूद्दीन काम करता है, नदीम प्रति दिन की तरह क्लीनिक पर आया और अपनी बाइक क्लीनिक के बाहर खड़ी कर क्लीनिक के अंदर चला गया. इसके बाद नदीम दोपहर के समय किसी काम से जाने के लिए क्लीनिक से बाहर आया और उसने देखा कि उसकी बाइक वहां से गायब थी.

वहीं क्लीनिक के बाहर खडी बाइक चोरी होने से उसके होश उड़ गए, हालांकि चोरी की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद नदीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और फुटेज में साफ दिखाई दिया कि उसकी बाइक एक अज्ञात चोर पैदल लेकर जा रहा है और कुछ दूर चलने के बाद बाइक स्टार्ट कर बाइक पर जाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद नदीम द्वारा अज्ञात चोर को आसपास तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. वहीं पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पढ़ें-अब ड्रोन से खेतों में कीटनाशक और फर्टिलाइजर का छिड़काव करेंगे नैनीताल के किसान, सस्ती दर पर देगी मंडी परिषद

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img