03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब असम में डिबालोंग के पास पटरी से उतरे अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, दिसपुर-असम। असम के मालीगांव के डिबालोंग स्टेशन के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12520) गुरुवार शाम पटरियों से उतर गई।

हादसा शाम लगभग 3 बजकर 55 मिनट पर लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत लुमडिंग-बर्डरपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग स्टेशन पर हुआ। पावर कार और इंजन समेत 08 डिब्बे पटरी से उतरे हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12520) गुरुवार सुबह अगरतला से रवाना हुई थी। शाम लगभग चार बजे असम के मालीगांव के डिबालोंग स्टेशन के पास इस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए पहले ही रवाना हो चुकी है। लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 हैं।

“टल गई बड़ी दुर्घटना, सभी यात्री सुरक्षित
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है, “ट्रेन 12520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज 15:55 बजे लुमडिंग के पास डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गए। सौभाग्यवश बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।-हिमंत विस्वा सरमा-मुख्यमंत्री-असम।”

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img