03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी की नाबालिग छात्रा से दिल्ली के होटल में गैंगरेप, पांचों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, हल्द्वानी-उत्तराखंड। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की नाबालिग छात्रा को पांच युवक फुसलाकर दिल्ली के होटल में ले गए और पाचों ने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पिता की तहरीर पर मुखानी थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं।

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। उसके पिता ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपकर शिकायत की थी कि चार अक्तूबर को उसकी बेटी स्कूल के लिए निकली, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि वह ट्रेन में बैठकर दिल्ली चली गई है। पुलिस ने पांच दिन पहले उसे दिल्ली से बरामद किया।

पुलिस जांच में पता लगा कि पांच लोग किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली के एक होटल में ले गए और उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दिल्ली के होटल की सीसीटीवी फुटेज और होटल में दी गई आईडी की मदद से पांचों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदेश संभाजी चिपलेकर(25) नवी मुंबई, रोशन चिन्तामन पाटिल(29) जिला रायगढ़ महाराष्ट्र, योगेश रमेश नाईक(34) रायगढ़ महाराष्ट्र थाना खादेश्वर औरआशीष अगरकर(30) आरके पुरम सैक्टर 12 नई दिल्ली तथा साहिल कुमार(24) पुत्र पूरन सिह बसंत विहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। नाबालिग छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

“पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे गए पांचों आरोपी
छात्रा के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।-नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी।”

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img