बहेड़ी-किच्छा के बीच बुधवार सुबह ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन (बीसीएम) पटरियों से उतर गई। इस दुर्घटना की वजह से करीब चार घंटे तक बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी को पास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
एफएनएन ब्यूरो, दिसपुर-असम। असम के मालीगांव के डिबालोंग स्टेशन के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12520) गुरुवार शाम पटरियों से उतर गई। हादसा शाम लगभग 3 बजकर 55 मिनट पर लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत लुमडिंग-बर्डरपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग स्टेशन पर हुआ। पावर कार और इंजन समेत 08 डिब्बे पटरी से उतरे हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
एफएनएन ब्यूरो, मथुरा-उप्र। मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी बुधवार रात को पटरियों से उतर गई। हादसा मथुरा के वृंदावन में पिलर संख्या 1408/14 के पास हुआ है। मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए हैं।