03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश हित पर ध्यान नहीं, जमीनों की बंदरबांट में लगी है सरकार : भुवन कापड़ी

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने आज एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं, सरकार जमीनों की बंदरबांट में लगी है और पूजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पलायन और बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है और रोजगार के साधन और संसाधन पहाड़ तक ले जाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि वह जमीनों की बंदरबांट का मामला विधानसभा सत्र में उठाएंगे और उसके बाद जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे।

भुवन कापड़ी ने कहा कि आज प्रदेश के अस्पतालों की हालत काफी खराब है। कांग्रेस सरकार में जो मशीनें अस्पतालों को दी गई थीं, वह आज टेक्नीशियन के अभाव में बंद पड़ी हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है लेकिन सरकार का इससे दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं। संगठन में बिखराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मीडिया तोड़ मरोड़कर खबरें पेश करती है, हालांकि स्थानीय स्तर पर बिखराव रोकने के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष से बात करने की बात भी कही।

उन्होंने सिडकुल की फैक्ट्रियों में रोजगार का मुद्दा भी उठाया कहा कि इन फैक्ट्रियों में निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। सरकार की नीतियों के कारण उद्योग प्लान कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद मोहन खेड़ा, प्रीति साना, सौरभ चिलाना आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img