Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदूसरी पार्टियों के बागियों पर ही नहीं, मेरी सब पर नजर है...

दूसरी पार्टियों के बागियों पर ही नहीं, मेरी सब पर नजर है : मनीष सिसोदिया

एफएनएन, रुद्रपुर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने आज रुद्रपुर के होटल रूद्र कॉन्टिनेंटल में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं ने उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। इनके पास बेनामी संपत्ति है, यह संपत्ति जनता को लूट कर ही आई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राजस्व की कमी नहीं है। विकास व रोजगार सृजन के लिए इस प्रदेश में राजस्व के बहुत स्रोत है, लेकिन नेताओं की नियत साफ नहीं है। कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य की जनता को ठगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईमानदार बताते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को एक हजार भत्ता, एक लाख नौकरियां दी जाएंगी।

जब तक नौकरी नहीं मिलती है, तब तक पांच हजार महीना युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिया जाएगा। इसका मकसद पलायन को रोकना है, साथ ही हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनक खोले जाएंगे। जिससे स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों की दक्षता के साथ राज्य का विकास किया जाएगा। राज्य की जनता कांग्रेस व भाजपा की कथनी करनी को समझ चुकी है और अब जनता के पास विकल्प के तौर पर आप पार्टी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा में प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं जल्द घोषित कर दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या बागियों पर उनकी नजर है, सिसोदिया ने कहा कि उनकी नजर सब पर है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments