03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साक्षी महाराज समेत 50 लोगों पर मुकदमा, बर्थडे पर आयोजित किया था भव्य कार्यक्रम, जुटी थी भारी भीड़

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : कोतवाली पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज उनके जनसंपर्क अधिकारी अमितेष सिंह उर्फ नंदू, श्री भगवान भवन के प्रबंधक महेश चंद्र मिश्रा और 47 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ऋषिकेश विधानसभा की रिर्टनिंग अफसर और एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कार्यक्रम के दौरान की फोटो और विडियो से पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।

बुधवार को श्री भगवान भवन में उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के 66वें जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ था। ऋषिकेश विधानसभा की रिर्टनिंग अफसर और एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय ने तहसीलदार और कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि साक्षी महाराज हाल निवासी 38, जीआरएम रोड, नई दिल्ली, स्थाई निवासी मां मदालसा इंटर कॉलेज, उदितपुर, शिकोहाबाद रोड इटा, अमितेष सिंह उर्फ नंदू हाल निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश और महेश चंद्र मिश्रा निवासी श्री भगवान भवन, ऋषिकेश, जिला देहरादून और 47 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन से संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img