03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ की इस तहसील में एसडीएम ही नहीं

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : मुनस्यारी तहसील को एक एसडीएम तक नहीं मिल पा रहा है। मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया प्रशासन की इस बेरुखी से खासे नाराज हैं। मर्तोलिया कहते हैं कि कई दफा डीएम से मिलकर स्थाई एसडीएम को तैनात करने की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन किसी को भी आपदा प्रभावितों परवाह नहीं है। मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया प्रशासन की इस बेरुखी से खासे नाराज हैं।

musyari6

बेरीनाग के एसडीएम को ही अतिरिक्त चार्ज

बीते दिनों शासन ने एक नए एसडीएम को जिले में भेजा तोए लगा कि शायद मुनस्यारी में इनकी तैनाती होगी। लेकिन नए एसडीएम को बेरीनाग का जिम्मा दे दिया गया। बेरीनाग के एसडीएम को ही मुनस्यारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। ऐसे में लाख टके का सवाल ये है कि मुनस्यारी से 125 किलोमीटर दूर तैनात बेरीनाग के एसडीएम आखिर आपदा प्रभावितों की कैसे मदद कर पाएंगे। पिथौरागढ़ के डीएम विजय जोगदांडे की माने तो जिले में मांग के अनुरूप एसडीएम नही हैं। हालांकिए आपदा प्रभावित लम्बे समय से स्थाई एसडीएम की मांग कर रहे हैंए ताकि प्रभावितों को वो मदद मिल सके। जिसकी दरकार उन्हें हैं। बावजूद इसके न तो स्थानीय प्रशासन उनकी सुध ले रहा है और न ही जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img