03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चालक समेत 8 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : जिले के रामगढ़ में देर रात हुआ बड़ा हादसा हो गया. एक ही परिवार के 7 पर्यटक और ड्राइवर सड़क हादसे में घायल हो गए. SDRF ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पेश आई, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाल लिया. कार के शीशे पर वीआईपी लिखा हुआ है. इसके साथ ही कमल का फूल जो कि बीजेपी का चुनाव चिन्ह है, वो भी लगा है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये किसी बीजेपी नेता की कार तो नहीं थी.

रामगढ़ में खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन: नैनीताल और मुक्तेश्वर घूमकर वापस नोएडा लौट रहे पर्यटकों का वाहन देर रात नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में चालक समेत 8 लोग सवार थे. वाहन दुर्घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके साथ ही लोग खुद भी रेस्क्यू कार्य में जुट गए.

सड़क हादसे में 8 लोग घायल: इसी दौरान एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई. रात के अंधेरे में खाई में उतरना मुश्किल और जोखिमपूर्ण था. स्थानीय लोगों की गाइडेंस में एसडीआरएफ की टीम अपने उपकरणों की मदद से खाई में उतरी. वाहन में फंसे और बाहर छिटक गए लोगों को रेस्क्यू किया. इसके बाद उन्हें खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया.

नोएडा से आए थे पर्यटक: इस दौरान वाहन में सवार आठों लोग घायल हो गए थे. घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. भवाली कोतवाल प्रेम मेहरा ने बताया कि-

एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू: कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची SDRF टीम ने देखा कि वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे. अंधेरा होने और वाहन के गहरी खाई में फंस जाने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण रहा. लेकिन SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला.

घायलों के नाम

  • निष्ठा (14 वर्ष)
  • शमा (8 वर्ष)
  • लवीया (7 वर्ष)
  • नितिन
  • सचिन
  • कंचन
  • रुचि (35 वर्ष)
  • वाहन चालक—गंभीर

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img