03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, गरियाबंद : उदंती-सीता नदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं। शेड्यूल-1 श्रेणी में शामिल इस दुर्लभ जीव की तस्करी की सूचना वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन तक पहुंची थी, जिसके आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, कमीशन के बताए गए प्वाइंट पर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर इलाके में घेराबंदी कर तस्करी के प्रयास में लगे दोनों आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 9 किलो वजनी और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया। जिसके बाद वन विभाग ने पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। परीक्षण के बाद प्रशासन उसे जंगल सफारी के सुपुर्द करने की तैयारी में है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गोपाल (42 वर्ष) जाति हरिजन, ग्राम सिमलीगोदरा (ओडिशा)

मनोज (30 वर्ष) जाति हरिजन, ग्राम मलकीगुड़ा (ओडिशा)

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img