03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन में पाए गए ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स, पहले से हैं और अधिक संक्रामक

बीजिंग : चीन में 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन से पहले ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट्स (Sub-Variants) सामने आए हैं। ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 हैं। ओमिक्रोन के ये दोनों सब-वैरिएंट पहले से अत्यधिक संक्रामक हैं। चीन में कोरोना के इन नए सब- वैरिएंट्स से लोगों में दहशत है।

ओमिक्रोन का BF.7 सब-वैरिएंट सोमवार को चीन के अधिक प्रांतों में फैल गया है। कोरोना का यह अत्यधिक संक्रामक वायरस सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में पाया गया। वहीं, इसका दूसरा सब-वैरिएंट BA.5.1.7 पहली बार चीन में मुख्य रूप से पाया गया है। स्थानीय रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान ने ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

  • WHO ने सब-वैरिएंट को लेकर दी चेतावनी

उत्तरी चीनी प्रांत शेडोंग के अधिकारियों ने कहा कि 4 अक्टूबर से ओमिक्रोन का सब-वैरिएंट BF.7 पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अत्यधिक संक्रामक BF.7 कोरोना के सब-वैरिएंट के खिलाफ चेतावनी दी है।

  • चीन में तेजी से फैल सकता है ये वैरिएंट

ग्लोबल टाइम्स ने एक प्रोफेसर के हवाले से बताया कि BF.7 के लक्षण देखते हुए यदि निर्णायक रोकथाम के उपायों को समय पर नहीं अपनाया गया, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह चीन में तेजी से फैल सकता है।

  • चीन में लागू है सख्त लॉकडाउन

बता दें कि चीन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जो अभी भी सख्त कोरोना के लॉकडाउन उपायों को लागू कर रही है। इसका उद्देश्य सीमा प्रतिबंधों, सामूहिक टेस्टिंग, क्वारंटाइन और लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना पर काबू पाया जा सके।

  • कोरोना की चपेट में आए कई देश

चीन के वुहान शहर में सबसे पहले कोरोना वायरस पाया गया था। इसके बाद से चीन समेत पूरे विश्वभर के देश कोरोना के चपेट में आ गए। कोरोना वायरस ने चीन के अलावा कई देशो को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

 

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img