03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘भाभीजी घर पर हैं’ के हप्पू सिंह एक शो के लेते हैं 35 हजार, ऐसे मिली पहचान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: ‘भाभी जी घर हैं’ टीवी का काफी पाॅपुलर शो है।  एंड टीवी पर आने वाला यह शाे लोगों के फेवरेट शोज में से एक है। शो का हर किरदार दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है। शो ने दर्शकों को अंगूरी भाभी, मनमोहन तिवारी, दरोगा हप्पू सिंह जैसे कई मजेदार किरदार दिए हैं, जो लोगों को अपनी अदाकारी से खूब हंसाते है। वहीं शो से फेमस हुए दरोगा हप्पू सिंह को आज कौन नहीं जानता। ये किरदार योगेश त्रिपाठी निभाते हैं। तो चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते है। एक इंटरव्यू में योगेश त्रिपाठी ने बताया था कि करियर की शुरुआत में प्रोडक्शन हाउस के चक्कर काटा करते थे। दो साल तक भटकने के बाद योगेश ने क्लोरमिंट का ऐड किया। साल 2007 में आया ये ऐड बहुत हिट हुआ था। जिसके बाद उन्होंने कई सारे ऐड में काम किया, लेकिन इससे योगेश को कोई खास पहचान नहीं मिली।

ऐसे मिली पहचान

योगेश को कविता कौशिक की भूमिका वाले एफआई आर शो में काम करने का मौका मिला। शो में उनकी कामिक टाइमिंग और अभिनय कौशल को देखते हुए, निर्देशक शशांक बाली ने उन्हें भाभीजी घर पर हैं का हिस्सा बनाया। धीरे-धीरे इस किरदार ने शो के प्रमुख पात्रों जैसी लोकप्रियता हासिल कर ली। आज योगेश के किरदार हप्पू सिंह को हर कोई पहचानता है। मेरी अदाकारी सबको पसन्द आई और फिर मैं शो का हिस्सा बन गया।

हप्पू सिंह लेते है एक शो के 35 हजार

‘भाभी जी घर हैं’ शो में एक और कमाल का किरदार दरोगा हप्पू सिंह का है जिनके डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। योगेश त्रिपाठी इस किरदार को बेहद अनोखे ढ़ंग से निभाते हैं और वो उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर की भाषा बेहद ही खास तरीके से बोलते हैं। अपने किरदार के लिए योगेश 35 हजार रुपए लेते हैं। योगेश द्वारा बोले गए तकिया कलाम जैसे न्यौछावर, अरे दादा, ससुर के लोगों की जुबान पर है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img