03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव में पिता की हार से सदमे में Neha Sharma, बोलीं- ‘ये लड़ाई हमारे लिए…’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : मंगलवार को घोषित हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के नतीजों पर पूरे देश की नजर बनी रही। इस चुनाव में कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे कुछ कैंडिडेट्स मौजूद रहे। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) के पिता अजीत शर्मा ने भी ये चुनाव लड़ा। वह कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर सीट से मैदान में थे।

नेहा शर्मा ने पिता की हार पर किया रिएक्ट

नेहा शर्मा के पिता को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जेडीयू कैंडिडेट अजय मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अपने पिता की हार से दुखी नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

‘तुम निडर डरो नहीं’

पिता की हार पर एक्ट्रेस ने नेहा शर्मा ने शायराना अंदाज में पोस्ट किया है। उन्होंने कुछ लाइनें लिखने के साथ ही फैंस को बताया कि वह और उनका परिवार जिंदगी के अगले चैप्टर के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने लिखा ”यह हमारे लिए कठिन दिन था, लेकिन हमने अच्छा लड़ा और मैं उन लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मेरे पिता पर यकीन किया और उन्हें वोट दिया। हम अगले पड़ाव के लिए तैयार हैं। सभी याद रखें कि हमारी जीत कभी न हारने में नहीं है, बल्कि हमेशा आगे बढ़ते रहने में है।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘सामने पहाड़ हो, सिंह की दहाड़ हो। तुम निडर डरो नहीं, तुम निडर डटो वहीं। वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

कितने वोटों से हारे अजीत शर्मा?

नेहा शर्मा ने भागलपुर लोकसभा सीट पर अपने पिता के लिए खूब प्रचार किया। अजीत शर्मा के सामने खड़े जेडीयू कैंडिडेट को 2 लाख 79 हजार 323 मत प्राप्त हुए थे। जबकि, अजीत शर्मा को 2 लाख 13 हजार 383 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें:- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया और बताया महत्व

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img