03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने बेतालघाट हादसे में घायलों का जाना हाल, मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद बनने के बाद दिल्ली से लौटे अजय भट्ट ने सुशील तिवारी अस्पताल पहुंचकर विगत दिनों बेतालघाट और ओखल कांडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायलों का हाल-चाल जाना. वहीं अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर हादसे में मृतक और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने का आग्रह किया है.

सांसद अजय भट्ट ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर विगत 9 जून को बेतालघाट में हुए सड़क हादसे में घायलों और पिछले सप्ताह ओखलकांडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायलों का हाल-चाल जाना.साथ ही अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी के उपचार करने के निर्देश दिए. घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इस दौरान अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बेतालघाट में वाहन दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने का आग्रह किया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि 9 जून को बेतालघाट में हुए वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गए थे. मुख्यमंत्री धामी से मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और घायलों को परिवारों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने का निवेदन किया है. इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि पहाड़ों पर अधिकतर सड़क हादसे ओवरलोड के चलते हो रहे हैं ऐसे में वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाई जाए. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में उचित उपचार चल रहा है और घायलों को निशुल्क इलाज किया जा रहा है सभी घायलों की स्थिति ठीक है.

पढ़ें-हेमकुंड साहिब में ग्लेशियर के रास्ते से यात्रा करवा रही SDRF, चारों तरफ फैली है बर्फ ही बर्फ

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img