03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेरे लड्डू गोपाल को लग गई चोट, डॉक्टर साहब इलाज कर दो, रोते हुए एंबुलेंस से मूर्ति को अस्पताल आया नाबालिग

एफएनएन, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के गांव सुजानपुर के एक युवक ने एंबुलेंस को फोन कर लड्डू गोपाल को चोट लगने की सूचना दी। एंबुलेंस चालक ने मौके पर पहुंच कर युवक और लड्डू गोपाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक रो-रोकर लड्डू गोपाल की मूर्ति का इलाज करने की गुहार कर रहा है।

डॉक्टर समझाने में लगे हुए थे, लेकिन युवक लगातार इलाज की मांग कर रहा है। गांव सुजानपुर का रहने वाले 16 वर्षीय रिंकू ने मंगलवार शाम को 06.40 पर 108 एंबुलेंस को फोन करके गोपाल के चोट लगने की सूचना दी। इसके बाद चालक रामेंद्र कुमार और ईएमटी कीरत यादव एंबुलेंस लेकर नौ किमी दूर गांव सुजानपुर पहुंचे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यहां रिंकू लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर एंबुलेंस में बैठ गया और 07.25 बजे खुटार सीएचसी पहुंच गया। अस्पताल में युवक ने डॉक्टर अंकित वर्मा को मूर्ति दिखाकर रोते हुए बताया कि इनका नाम गोपाल पुत्र वासुदेव है। इनकी उम्र पांच वर्ष है।

शाम को वह इन्हें स्नान करा रहा था, इस दौरान उनके हाथ से गिर गए और इन्हें चोट लग गई है। डॉक्टर ने लड्डू गोपाल के ठीक होने और घर ले जाने की बात कही, लेकिन रिंकू ने डॉक्टर की बात नहीं मानी और जोर-जोर से रोने लगा। युवक को रोता देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। डेढ़ घंटा बीतने के बाद भी डॉक्टर युवक को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवक रो-रोकर इलाज की गुहार कर रहा था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
उधर रिंकू के परिवार के सभी लोग वृंदावन गए हुए हैं और मंगलवार को वापस घर आ रहे हैं। उन्हें मामले की सूचना दी गई है। रात नौ बजे तक युवक लड्डू गोपाल की मूर्ति गोद मे रखकर रो रहा था और लोग उसे समझा रहे थे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img