03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Mussoorie सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मसूरी पुलिस का एक्शन, युवक का चालान

Spread the love

एफएनएन, मसूरी : Mussoorie पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर शराब की बोतल लहराते हुए हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीनता करता नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई।

मामले का संज्ञान लेते हुए मसूरी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर वाहन व उसमें सवार लोगों की पहचान की। जांच के बाद संबंधित कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। वहीं कार की सनरूफ पर बैठकर शराब की बोतल लहराने वाले युवक शिवम निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। अधिकारियों ने उसे भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की चेतावनी दी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मसूरी पुलिस ने पर्यटकों से सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और जनसुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img