03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

khanpur पुरानी मॉरिस कार का सौदा बना ठगी का शिकार, विधायक कार्यालय ने दर्ज कराई शिकायत

एफएनएन, देहरादून : khanpur हरिद्वार की खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश कुमार शर्मा से जुड़ी एक कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पुरानी मॉरिस कार बेचने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपये हासिल कर लिए, लेकिन वाहन की डिलीवरी नहीं की और बाद में संपर्क भी बंद कर दिया।

मामले में विधायक कार्यालय के प्रबंधक मोहम्मद असद खान ने देहरादून के राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी ख्वाजा हुसैन ने व्हाट्सएप के जरिए पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने कार की तस्वीरें और अन्य जानकारी साझा कर भरोसा दिलाया कि वाहन देहरादून में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

बताया गया कि बातचीत के बाद कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में पूरी रकम आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। आरोप है कि भुगतान मिलने के बावजूद आरोपी ने कार नहीं भेजी। जब लगातार वाहन की डिलीवरी को लेकर संपर्क किया गया तो उसने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन या सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले वाहन सौदों में सावधानी बरतने और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही भुगतान करने की अपील की है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img