03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टीवी का रिमोट मांगने पर दोस्त की बेटी को, दोस्त ने उतारा मौत के घाट

उत्तर-पश्चिमी: दिल्ली के स्वरूप नगर में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में उसके पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर टीवी रिमोट को लेकर हुए झगड़े के बाद बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है जिसे नरेला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रंजीत मूल रूप से बिहार का निवासी है और स्वरूप नगर के भट्टा रोड क्षेत्र में रहता है। वह एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। पुलिस को रविवार को जे-ब्लॉक, खड्डा कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने एक घर में बच्ची को जमीन पर अचेत अवस्था में पाया और उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं मिले, लेकिन पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सुरक्षित रख लिया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ में रंजीत ने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना वाले दिन रंजीत ने बच्ची के पिता के साथ शराब पी थी। फिर वह (आरोपी) घर से चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर टीवी देखने लगा, जबकि बच्ची अपने पिता के मोबाइल पर ‘गेम’ खेल रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, इसी दौरान बच्ची ने टीवी रिमोट से उसे परेशान कर दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने बच्ची को मारा। बच्ची बेहोश हो गई और उसके मुंह से खून निकलने लगा। रंजीत ने फिर लोहे की रॉड से उसके गले पर वार किया जिससे संभवतः उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद रंजीत ने बच्ची के शव को कपड़ों में लपेटकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया और उसके पिता का मोबाइल लेकर फरार हो गया।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img