03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्‍तार अंसारी की ब‍िगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

एफएनएन, बांदा : मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने डॉक्टरों से बताया कि उसके पेट में कुछ दिनों से तकलीफ है। गैस पास होने में दिक्कत हो रही है।

मामले की जानकारी होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल समेत प्रशासनिक अमला व अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी की। मुख्‍तार का कड़ी निगरानी के बीच उपचार चल रहा है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कौशल ने बताया कि मरीज ने पिछले चार-पांच दिनों से पेट में दर्द व गैस पास न होने की शिकायत बताई है। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार हो रहा है। स्थिति सामान्य बनी है।

की ओर से जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कुछ रोज पहले बाराबंकी और मऊ कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई पेशी में मुख्तार ने खाने में जहर देकर मारने के प्रयास की शिकायत की थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खाने में व‍िषाक्‍त पदार्थ देने का लगाया था आरोप

बीते द‍िनों मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार की ओर से जज कमलकांत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर बांदा जेल में जान का खतरा बताया था। बांदा जेल के डिप्टी जेलर ने पेश होकर मुख्तार के बीमार होने की जानकारी दी। जज को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा था कि 19 मार्च 2024 को उन्हें (मुख्तार अंसारी को) जो भोजन दिया गया उसमें कोई विषाक्त पदार्थ था, जिसके खाने से वह गंभीर बीमार हो गए। हाथ-पैर की नसों में बहुत दर्द है। हाथ-पैर ठंडे पड़ रहे हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘कोई भी अनहोनी हो सकती है’

प्रार्थना पत्र में यह भी लिखा गया था कि 40 दिन पहले खाने में किसी प्रकार का कोई धीमा जहर दिया गया, जिसके चलते खाना चखने वाले जेल स्टाफ की भी तबीयत खराब हो गई थी। बांदा कारागार में जान का खतरा हो गया है। कोई भी अनहोनी हो सकती है। 19 मार्च को फिर खाने में जहर दिया जाना किसी साजिश का हिस्सा है। इसलिए मेडिकल बोर्ड का गठन कराकर इलाज कराया जाए।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img