03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून पहुंचे  प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, लेकिन खराब मौसम के चलते रद हो गया बदरी-केदारनाथ दौरा

Spread the love

एफएनएन, चमोली : प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज मंगलवार को उत्‍तराखंड पहुंचे। अपने इस दौरे में वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका यह दौरा रद हो गया। खराब मौसम के चलते उद्योगपति मुकेश अंबानी का आज का बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम रद हो गया है। वह मंगलवार सुबह 7:15 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। परंतु बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के चलते उनका विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पाया। जिस कारण पहले वह एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस की ओर गए।

कुछ देर वहां रुकने के बाद उन्होंने अपने विमान पर ही जाकर मौसम साफ होने का इंतजार किया। लेकिन मौसम साफ न होने के चलते वह एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए। अक्‍सर परिवार के साथ धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी पहले बदरीनाथ जाने वाले थे। इसके बाद वह केदारनाथ धाम रवाना होने वाले थे। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए भी मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ इन धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

  • शुक्रवार को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर पहुंचे थे अंबानी

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 1.5 करोड़ रुपये का दान किए थे। बता दें कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है।

  • गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों का नया रिकार्ड

वहीं गंगोत्री धाम में इस सीजन में 5.53 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने का नया रिकार्ड बना है। अभी यात्रा के लिए एक माह शेष है और करीब एक लाख तीर्थयात्रियों के और पहुंचने का अनुमान है। गंगोत्री धाम के कपाट 25 अक्टूबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को बंद होने हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भी 26 अक्टूबर को बंद होंगे।

वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीजन है, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है। वर्ष 2019 में गंगोत्री धाम में 5.30 लाख यात्रियों के पहुंचने का रिकार्ड बना था। अब गंगोत्री धाम ने 5.53 लाख यात्रियों के पहुंचने का नया रिकार्ड बना है। यमुनोत्री धाम में भी अभी तक 4.31 लाख यात्री पहुंच चुके हैं। यमुनोत्री धाम में सर्वाधिक यात्री 2019 में 4.66 लाख पहुंचे थे। केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img