03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मां-बेटे मिलकर चलाते थे सेक्स रैकेट, भंडाफोड़

Spread the love

एफएनएन, लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के एक पॉश इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को अपने मुखबिर से एक घर में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक पॉश इलाके में छापेमारी की। इस रैकेट में शामिल पांच महिलाओं और तीन दलालों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डिमांड पर लड़कियों की  सप्लाई

सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला डिमांड पर लड़कियां सप्लाई कराती थी। यह महिला लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों को मुहैया कराया करती थी। पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रही महिला सरगना समेत पांच महिलाओं और तीन दलालों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह महिला अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी।

बेटे लाते थे ग्राहक

सेक्स रैकेट संचालिका के दोनों बेटे ग्राहकों को ढूंढ कर लाते थे। फिर उनकी मां फोन पर लड़कियां उपलब्ध कराने का काम करती थी। ग्राहकों को पहले लड़कियों के फोटो दिखा कर उनकी कीमत तय की जाती थी। फिर लड़कियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। लखीमपुर के सीओ एसएन तिवारी का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली कि गंगोत्री नगर के एक घर में देह व्यापार का धंधा चलता है। लड़कियों को बाहर से बुलाया जाता है। सूचना मिलने के बाद एसओ महिला थाना उनकी टीम और इंस्पेक्टर कोतवाली के साथ वहां पर दबिश दी। जिस वक्त पुलिस ने मकान में दबिश दी, वहां पर करीब पांच महिलाओं और पांच पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। मौके से पकड़ी गई महिलाएं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओ को बुलाने की बात पता चली है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img