03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम के लिए हुए 17 लाख से अधिक पंजीकरण, जीएमवीएन में 10 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 92 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में 10 करोड़ 56 लाख से अधिक की बुकिंग हो चुकी है। केदारनाथधाम के कपाट खुलने पर मंत्री सतपाल महाराज ने शुभकामनाएं दी हैं।

महाराज ने कहा कि केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। 18 फरवरी से शुरू हुए पंजीकरण के तहत अभी तक 17 लाख 92 हजार 904 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

केदारनाथ के लिए 6,35,230, बदरीनाथ के लिए 5,35,551, गंगोत्री के लिए 3,26,111, यमुनोत्री के लिए 2,82,757 और हेमकुंड साहिब के लिए 13,255 ने पंजीकरण कराया है। महाराज ने बताया कि जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों में अभी तक 10 करोड़ 56 लाख 12 हजार 58 रुपये से अधिक की बुकिंग की जा चुकी है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चारधाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img