03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद, प्रशासनिक अधिकारियों को भी कुचलने का प्रयास

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद: जिले में खनन माफिया के तार उत्तराखंड से भी जुड़े हैं। खनन के सिंडीकेट को तोड़ना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा है। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी कुचलने पर आमादा हैं। पिछले दिनों सदर तहसील के उप जिलाधिकारी राम मोहन मीणा व तहसीलदार पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचने पर उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास हुआ था। हालांकि मामले में यह सभी बच गए थे। इसमें रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जिले में अवैध खनन का दंश प्रशासनिक अधिकारियों पर भी भारी पड़ता है। कभी ठाकुरद्वारा तो कभी सदर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी माफिया के निशाने पर रहते हैं। पिछले दिनों सदर तहसील के भोजपुर धर्मपुर में रविवार की रात अवैध खनन में लगे माफिया को रोकने के लिए पहुंचे एसडीएम सदर व तहसीलदार व टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की असफल कोशिश की गई। ईंख के खेत में ट्रैक्टर फंसने के बाद उसे छोड़कर अवैध खनन करने वाले फरार हो गए थे। जिसमें लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं इसके पहले ठाकुरद्वारा तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों पर भी खनन माफिया के लोगों ने दबाव बनाने और डराने के लिए प्रयास किया। इन प्रकरणों में सख्ती न होने से खनन माफिया के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। खनन का सिंडीकेट तोड़ना प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनी है।

जिलाधिकारी अनुज सिंह का कहना है कि हर हाल में अवैध खनन करने वालों पर सख्ती करेंगे। खनन माफिया का नेटवर्क चाहे जहां तक जुड़ा हो उसे तोड़कर उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के बार्डर के सीमावर्ती चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इसकी नियमित मानीटरिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, एक साल पहले इस वजह से हुई पत्नी की मौत

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img