एफएनएन, देहरादून : कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी गर्मजोशी के साथ दीपक के गले लगे। कोटद्वार पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरे विवाद के बीच मोहम्मद दीपक चर्चा में आया था। मामले में तब और तूल पकड़ा जब राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया।।







