03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मोबाइल मैकेनिक निकला मास्टरमाइंड, नकली दस्तावेज़ों से लगवाता था नौकरी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने मोबाइल रिपेयर की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पुनीत कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है. आरोपी रावली महदूद गांव में मोबाइल रिपेयर की दुकान चला रहा था और फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करता था. इसके साथ ही वो बाहरी लोगों की सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी लगवाता था. आरोपी के कब्जे से कई फर्जी आधार कार्ड, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज व उपकरण बरामद किए गए हैं.

मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले का भंडाफोड़: पुलिस के मुताबिक जनपद में बाहरी लोगों, नौकरों और किराएदारों के सत्यापन किए जा रहे हैं. सिडकुल थाना पुलिस क्षेत्र में सत्यापन कर रही थी. सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावली महदूद गांव में पिपलेश्वर मन्दिर के पास एक मोबाइल रिपेरिंग की दुकान में जाकर सत्यापन किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

बाहर से आए लोगों के बनाता था फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट: जांच में सामने आया कि दुकान संचालक मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहा है. मौके से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित अन्य दस्तावेज बरामद भी बरामद हुए. आरोपी युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सहारे फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट अन्य कूटरचित दस्तावेज बनाकर रुपए कमा रहा था. दुकान में छापेमारी के दौरान बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधार कार्ड, मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर, थाना स्योहरा, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद बताया गया.

फर्जी दस्तावेज बनाकर सिडकुल में लगवाता था नौकरी: आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते हैं, उनको उत्तराखंड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर वो किसी भी आधार कार्ड में नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर को दे देता है. इसकी एवज में उनसे मोटी रकम भी वसूलता है. आरोपी पुनीत कुमार की दुकान से 04 फर्जी आधार कार्ड, 09 फर्जी हाईस्कूल की मार्कशीट, लैपटाप और कलर प्रिंटर भी बरामद हुए हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि- गिरफ्तार आरोपी बाहर से आए लोगों के फर्जी तरीके से आधार कार्ड और मार्कशीट तैयार करके देता था. इसकी एवज में उनसे मोटी रकम वसूलता था. इसके कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आधार कार्ड और अंकतालिकाएं बरामद हुई हैं. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है. इसके नेटवर्क की जांच भी की जा रही है.
-अभय प्रताप सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार-

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र तोमर, उप निरीक्षक बबलू चौहान, अपर उप निरीक्षक संजय चौहान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल देशराज, सिपाही गजेन्द्र प्रसाद और मुकेश शामिल रहे.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img