03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युद्ध अभ्यास की मॉक ड्रिल, सीएस ने की तैयारियों की समीक्षा

एफएनएन, जयपुर : भारत-पाक तनाव को देखते हुए शनिवार को युद्ध की परिस्थितियों को लेकर मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का अभ्यास होगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से द्वितीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” को लेकर जारी दिशा निर्देशों की पालना की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव पंत ने इस मामले में शुक्रवार को यहां सचिवालय में बैठक ली। पंत ने सायरनों सहित सभी संचार माध्यमों को दुरुस्त कर आमजन से सम्पर्क व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए, वहीं पिछली बार मॉक ड्रिल के दौरान रही कमजोरियों को दूर कर वॉर सिचुएशन से निपटने की तैयारी रखने को कहा।
उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान रियल टाइम रेस्पोंस के लिए तैयार रहने तथा उसके स्थान व ब्लैकआउट के समय को गोपनीय रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही, अधिकारियों से गृह मंत्रालय की गाइडलाइन की पालना के लिए आपसी तालमेल रखने को कहा। संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

ऑपरेशन शील्ड… जहां मॉक ड्रिल, वहीं ब्लैक आउट

ऑपरेशन शील्ड के तहत जयपुर जिले के एक स्थान विशेष पर शनिवार को मॉक ड्रिल व ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास किया जाएगा। जहां मॉक ड्रिल होगी, वहीं पर ब्लैक आउट प्रभावी रहेगा। अन्य क्षेत्रों में सामान्य स्थिति रहेगी। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने लोगों से घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों वाहनों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट में सहयोग करने की अपील की है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर द्वितीय सिविल डिफेन्स अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) के तहत ड्रोन हवाई हमले के समय राहत एवं बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिस स्थान विशेष पर मॉक ड्रिल का आयोजन होगा, उसी स्थान पर सायरन सुने जाने तक के परिधि क्षेत्र में रात्रि में ब्लैक आउट किया जाएगा। उस क्षेत्र में रात के समय सायरन बजा कर लोगों को ब्लैक आउट की सूचना दी जाएगी।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img