03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand: पौड़ी में 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी मिनी बस, छह यात्रियों की मौत, 22 घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन राज्य ब्यूरो, देहरादून/ पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी में रविवार को पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। भयावह हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल से श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार तीसरे पहर तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी मिनी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी गंभीर घायलों को गहरी खाई से बमुश्किल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इन सबको सरकारी एंबुलेंसों और प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पांच यात्रियों ने दम तोड़ दिया। अन्य गंभीर घायलों को श्रीनगर बेस हास्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर शाम एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया है।

पौड़ी में भयंकर बस हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाते पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं, एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 21 घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के वार्ड में पहुंचाते स्वास्थ्य कर्मी

विधायक, डीएम, सीडीओ ने घायलों का जाना हालचाल

हादसे की सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान, सीडीओ गिरीश गुणवंत के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम डॉ. चौहान ने परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को बस हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img