उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

एफएनएन, पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके शाम 7 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केन्द्र पिथौरागढ़ था और गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे रही।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में शाम 7 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, भूकंप के झटकों के दौरान लोग डरकर घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। भूकंप का लेटीट्यूड 29.85 नॉर्थ और लॉन्गिट्यूड 80.52 ईस्ट था। चूंकि भूकंप के झटके हल्के थे, इसलिए किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और लोग सुरक्षित रूप से अपने घरों से बाहर निकल गए थे।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img