03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल में क्यों नहीं है रिजर्व-डे, ICC ने बताई वजह

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर सभी की नजरें हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मैच भारत के समय अनुसार आज शाम को आठ बजे खेला जाएगा। आमतौर पर आईसीसी अपने टूर्नामेंट्स में नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखता है। रिजर्व डे यानी अगर तय दिन मैच न हो सके तो अगले दिन मैच रखा जाए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में रिजर्व डे नहीं है।

जब आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल आया तो दूसरे सेमीफाइनल मैच का रिजर्व डे नहीं था। इस पर सभी ने हैरानी जताई। लेकिन अब आईसीसी ने बताया है कि उसने क्यों दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे क्यों नहीं रखा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आईसीसी ने क्यों लिया ये फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच ये सेमीफाइनल मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाना है। गयाना में लगातार बारिश हो रही है जिससे इस मैच पर संकट बना हुआ है। ऐसे में सभी के मन में सवाल ये है कि आईसीसी ने रिजर्व डे क्यों नहीं रखा है जबकि आईसीसी ने पहले सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा था। सभी के मन में आईसीसी को लेकर सवाल है कि दोनों सेमीफाइनलों को लेकर क्रिकेट की नियामक संस्था ने भेदभाव क्यों किया?

आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि चूंकि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल में सिर्फ एक दिन का गैप है। प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे सेमीफाइनल मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल से पहले आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिले इसलिए दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है।

वेबसाइट ईएनसपीएनक्रिकइंफो ने आईसीसी के प्रवक्ता के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है, “प्रदर्शन को देखते हुए, हमारी कोशिश थी कि टीमें खेलें फिर यात्रा करें और फिर खेलें, ऐसी स्थिति से टीमों को बचाए रखें, इसलिए दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए हमने अतिरिक्त समय रखा है क्योंकि मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं पहला सेमीफाइनल शाम को था इसलिए उस मैच के लिए रिजर्व डे रखा था, इसलिए इस मैच में उस दिन अतिरिक्त समय नहीं दिया जा सकता था।”

नहीं हुआ मैच तो क्या होगा

भारत और इंग्लैंड मैच पर बारिश के बादल छाए हुए हैं। गयाना में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और इसलिए इस मैच के होने पर संशय है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो फिर भारतीय टीम सीधे फाइनल में जाएगी। इसका कारण ये है कि टीम इंडिया ने सुपर-8 चरण का अंत पहले नंबर पर रहते हुए किया था।

यह भी पढ़ें- दवा की जगह मार्केट में बंट रही है मौत, रितेश देशमुख खोलेंगे फार्मा कंपनी के धंधे की पोल

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img