03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मायावती का योगी सरकार पर बड़ा हमला, पेपर लीक मामले पर किया सवाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के रद होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे काफी गंभीर और चिन्तनीय विषय बताया। मायावती ने कहा पेपर लीक होने से राज्य की बदनामी होती है, साथ ही युवाओं व बेरोजगारों के भविष्य छेड़छाड़ किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने यूपी सरकार से सवाल भी किया है।

बसपा सुप्रीमो का योगी सरकार पर हमला

मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से सम्बन्धित परीक्षा का रद्द होना अति-गंभीर एवं चिन्तनीय। इससे राज्य व सरकार की बड़ी बदनामी के साथ ही युवाओं व बेरोजगारों का भविष्य खराब होकर उनका जीवन दाव पर लग जाता है।’

बसपा मुखिया मायावती ने योगी सरकार से सवाल किया- ‘यूपी आखिर कब पेपर लीक मुक्त प्रदेश होगा? सरकार इस ओर ध्यान दे।’
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अखिलेश ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद किए जाने के मामले पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि सरकार की नीयत ही युवाओं को नौकरी देने की नहीं थी। सरकार की लापरवाही से पेपर लीक हुआ है।

उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ होती तो जिस समय पेपर लीक हुआ था, सरकार उसी समय सख्त कार्रवाई करती। आरओ एआरओ की परीक्षा में भी गड़बड़ी हुई है। इससे करोड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। वह पूर्व सांसद रुबाब सईदा को श्रद्धांजलि देने पूर्व मंत्री यासर शाह के यहां आए थे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी ने रद की थी परीक्षा

बता दें 24 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया था। साथ ही छह माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन भी दिया था

एसटीएफ कर रही मामले की जांच

पुलिस भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक व नकल करते पकड़े गए व परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले गिरोह पर एसटीएफ लखनऊ की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। एसटीएफ अब तक पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों की भी हर गतिविधियों की निगरानी कर रही है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img