03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक्शन-इमोशन से भरपूर है मारवल की नई सीरीज, माया लोपेज की कहानी में चौंकाता है विलेन किंगपिन

एफएनएन, नई दिल्ली :  मारवल की फिल्मों और सीरीजों के शौकीन हैं तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नई वेब सीरीज ईको रिलीज हो गई है। यह पांच एपिसोड्स की सीमित सीरीज है, जिसमें माया लोपेज की कहानी दिखाई गई है।

माया लोपेज कौन है और मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कहां से आई है और किस सुपर हीरो से उसका कनेक्शन है, इन सारे सवालों के जवाब और माया के अतीत की कहानी ईको में मिलती है। जैसा कि पहले कहा, यह सीरीज विशुद्ध मारवल के फैंस के लिए है, जो बिना नागा किये मारवल का कंटेंट देखते हैं, क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो सीरीज में कुछ बातें पल्ले नहीं पड़ेंगी।

क्या है ईको की कहानी, कौन है माया लोपेज?

यह कहानी है माया लोपेज (Alaqua Cox) की, जो मूक-बधिर गैंगस्टर है और न्यूयॉर्क में माफिया डॉन विल्सन फिस्क यानी किंगपिन (Vincent D’Onofrio) के लिए काम करती है। हॉकआई की घटनाओं के बाद माया छिपकर अपने होम टाउन ओक्लाहोमा जाती है, ताकि उसके पीछे आ रही मुसीबत उसके परिजनों और करीबियों तक ना पहुंचे।

यह भी पढ़ें- अनुसूच‍ित जात‍ि की मह‍िला से मारपीट मामले में दंपती समेत तीन को तीन-तीन साल की सजा 

माया अपने नाना-नानी और बेस्ट फ्रेंड बॉनी से भी नहीं मिलती है। मगर, धीरे-धीरे उसके शहर में होने की खबर फैलने लगती है और किंगपिन के लोग उसे ढूंढने पहुंच जाते हैं और आखिरकार खुद किंगपिन भी वहां पहुंच जाता है, जिसे देखकर माया के पैरों से जमीन खिसक जाती है, क्योंकि हॉकआई में वो उसे मार चुकी थी। अब माया क्या करेगी, किंगपिन से लड़ेगी? किंगपिन माया से बदला लेगा? आगे की कहानी में इन सवालों के जवाब मिलते हैं।

कैसा है सीरीज का स्क्रीनप्ले?

सीरीज की शुरुआत चैक्टॉ ट्राइब की झलकियों से होती है और फिर माया के बचपन को दिखाती है। रोड एक्सीडेंट में मां खो खोने के बाद माया के पिता उसे लेकर न्यूयॉर्क चले जाते हैं, जहां कुछ समय बाद पिता की हत्या हो जाती है और विल्सन फ्रिस्क माया को अपनी सरपरस्ती में ले लेता है। वो उसे एक ताकतवर हथियार की तरह विकसित करता है।

ईको ही नहीं, मारवल यूनिवर्स की लगभग सभी फिल्में और सीरीज एक-दूसरे से इस तरह गुंथी रहती हैं कि अगर कोई एक मिस कर दी तो दूसरी को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ईको के पहले एपिसोड की सबसे बड़ी खामी यही है।

माया के अपने होम टाउन पहुंचने के बाद उसकी पिछली कहानी दिखाने के लिए हॉकआई की फुटेज दिखाई गई हैं, जिनमें वो डेयरडेविल और क्लिंट बारटन से लड़ते हुए नजर आती है। अब अगर किसी ने हॉकआई सीरीज नहीं देखी है तो इन दृश्यों में उलझकर रह जाएंगी। इसलिए बेहतर है कि ईको देखने से पहले हॉकआई भी देख लें।

आगे के एपिसोड्स को समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी। माया ओक्लाहोमा पहुंचने के बाद खुद को जमाने में लग जाती है। इसमें वो अपने पुराने सहयोगियों की मदद लेती है। बीच-बीच में माया अपने पूर्वजों को भी देखती है, जो चॉक्टॉ समुदाय से हैं और इनकी मुखिया को चैफा कहा जाता है।

मारवल के ज्यादातर सुपरहीरोज अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। यह पहली बार है, जबकि मारवल की किसी सीरीज में अमेरिका के चैक्टॉ नेशन ट्राइब का प्रतिनिधित्व दिखाया गया है। सीरीज के एंड क्रेडिट रोल्स में इस ट्राइब को सीरीज से जुड़ने के लिए शुक्रिया भी कहा गया है।

कैसा है कलाकारों का अभिनय?

सिडनी फ्रीलैंड और कैट्रियोना मैककेंजी निर्देशित सीरीज में जमकर एक्शन है, हालांकि रोमांचक पल ज्यादा नहीं हैं। कहानी के मामले में भी ईको मात खाती है, क्योंकि माया लोपेज की जिंदगी में एक्शन के अलावा ज्यादा कुछ नहीं है। माया लोपेज के किरदार का ग्राफ भी सपाट है, उसमें बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हैं, सिवाय बचपन की ट्रेज्डी के।

नानी चूला के जरिए उसे अपने अतीत और सपनों के बारे में पता चलता है, जिससे सीरीज के क्लाइमैक्स में माया अपने शक्ति महसूस करती है। सीरीज का विलेन विल्सन फ्रिस्क अपने अंदाज से जरूर हैरान करता है।

मूक-बधिर और कृत्रिम पैर वाली एक्शन गर्ल माया लोपेज के किरदार में एलेका कोक्स परफेक्ट लगती हैं। कई जगह पर संवाद बोले बिना भावनाओं को जाहिर करने में उन्होंने कमाल किया है। कोक्स एक्शन करते हुए सहज और वास्तविक भी लगती हैं। विंसेंट डी’ओनोफ्रियो हॉकआई से किंगपिन का किरदार निभाते आ रहे हैं।

इस बार विंसेंट के बचपन की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं, जो विंसेंट के क्रूर माफिया बनने के लिए जिम्मेदार हैं। जिसे वो पसंद करता है, उसके करीब आने वालों को खत्म कर देता है। उसके किरदार की अप्रत्याशितता ईको को एक अलग रोमांच देती है। इस किरदार के ट्विस्ट दिलचस्प हैं।

कैसी है ईको सीरीज?

ईको मारवल के हार्डकोर फैंस के लिए उपयुक्त सीरीज है। इस सीरीज के जरिए आने वाले समय में मारवल यूनिवर्स को नई सुपरहीरो मिल सकती है। ईको में एक्शन के साथ इमोशनल घटनाओं की प्रधानता है। तकनीकी मोर्चे पर मारवल की अन्य सीरीजों की तरह ईको खरी उतरती है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img