Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड‘डेथ वारंट’ जारी पर आदमखोर पकड़ से बाहर

‘डेथ वारंट’ जारी पर आदमखोर पकड़ से बाहर

एफएनएन, हल्द्वानी : डेथ वारंट जारी होने के बाद भी काठगोदाम में नरभक्षी गुलदार खुल्लम-खुल्ला घूम रहा है। वन विभाग उसे पकड़ पाने में असहज है। एक बार फिर हमलावर हो गया। विन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे और बुलाए गए शिकारी भी नाकाम साबित हो रहे हैं।

guldar2

रानीबाग में युवक को किया घायल

रानीबाग में गुलदार का आतंक पिछले कई दिनों से बना हुआ है। सोमवार सुबह उसने एचएमटी जाने वाली सड़क पर नदी किनारे नर्सरी में काम कर रहे युवक पर हमला बोला। युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शनिवार को भी काठगोदाम निवासी महिला पुष्पा देवी को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था। सोनकोट में भी बुजुर्ग महिला को गुलदार के हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। गुलदार को आदमखोर घोषित किया जा चुका है। दो शिकारियों को भी उसके खात्मे के लिए बुलाया गया है। उनमें एक एरीज का गनमैन और दूसरा सेवानिवृत्त नौसैनिक है। दोनों पूर्व में कई आदमखोर गुलदार का खात्मा कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments