बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, मैक्स और बस की भिड़ंत, कई यात्री घायल

एफएनएन, थराली: चमोली बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथी पर्वत पर एक मैक्स और बस के बीच टक्कर हो गई है. जिससे हादसे में 6 यात्रियों को काफी चोटें आई हैं. हादसे के बाद घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. बस चालक और मैक्स चालक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं, जिससे उन्हें जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है. बताया जा रहा है कि सभी यात्री अलग-अलग राज्यों से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे, तभी बदरीनाथ धाम से वापस लौट रही मैक्स गाड़ी हाथी पर्वत पर बस से टकरा गई.

चमोली बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बस बदरीनाथ धाम जा रही थी, तभी जोशीमठ से 5 – 6 किलोमीटर आगे मैक्स वाले ने अचानक बस में टक्कर मार दी. जिससे हादसे में 6 लोग घायल हो गए. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गाड़ियों को ओवरटेक करते वाहन स्वामी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं. जिसके कारण पहाड़ों में ज्यादातर सड़क हादसा लापरवाह वाहन चालकों के कारण होते हैं. जगह-जगह पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी वाहन स्वामी लगातार ओवर स्पीड से यात्रियों की जान खतरे में डाल रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

देवप्रयाग में खाई में गिरी थी बाइक

बता दें कि इससे पहले भी देवप्रयाग में एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया था, जिससे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था. हादसे के बाद पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी.

ये भी पढ़ें-कुमाऊं में बारिश से ‘हाहाकार’! जड़ से उखड़े विशालकाय पेड़, उफान पर बरसाती नाले

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img