03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अर्नब गोस्वामी पर महाराष्ट्र विधानसभा करेगी कार्रवाई

एफएनएन, मुंबई : रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी बुरे फंस गए हैं। उनके ख़िलाफ़ महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने
विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दाख़िल किया है। प्रस्ताव रखने के बाद विधानसभा में खासा हंगामा भी हुआ और आधे घंटे के लिए कार्रवाई रोक दी गई। बाद में विधानसभा ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। ऐसे में अर्नब गोस्वामी के ख़िलाफ़ सदन जल्द ही कार्रवाई शुरू कर सकता है। अर्नब पर सख्त से सख़्त कार्रवाई की मांग परिवहन मंत्री अनिल परब ने की है। अनिल परब ने कहा, “अगर कोई पत्रकार के ख़िलाफ़ कुछ बात करे या फिर उन्हें हाथ लगाए तो इस विधानसभा में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक्ट बनाया गया था. पर कोई पत्रकार ही किसी जन प्रतिनिधि के बारे में कुछ कहे तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं.” प्रताप सरनाइक ने कहा, “मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार के ख़िलाफ़ अर्नब गोस्वामी ने जिस भाषा का प्रयोग किया है, उसकी मैं निंदा करता हूं। अनिल परब ने अर्नब गोस्वामी के बारे में कहा, “अर्नब को लगता है कि वो खुद ही जज है। उद्धव ठाकरे और शरद पवार के ख़िलाफ़ उन्होंने तू-तड़ाक वाली शैली में बात की है। इस सदन को जिस तरह से पत्रकारों की सुरक्षा का क़ानून पास करने का अधिकार है उसी तरह से किसी पत्रकार के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का भी अधिकार है।

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img