एफएनएन ब्यूरो, प्रयागराज-उप्र। प्रयागराज में संगम की पवित्र रेती पर महाकुंभ से पहले माफिया डॉन पीपी की पंचदश नाम जूना अखाड़े के मठाधीश के रूप में ताज पेशी करने पर संत समाज दोफाड़ होता दिख रहा है। माफिया डॉन प्रकाश पांडेय 'पीपी' फिलहाल अल्मोड़ा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जूना अखाड़े ने नया नाम प्रकाशानंद गिरि दिया है।