03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मध्य प्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में भीषण आग, वन्यजीवों पर बड़ा खतरा

एफएनएन, भोपाल : मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में भीषण आग लग गई है| चिंता की बात ये है कि यह आग पार्क के कई जोन्स तक पहुंच गई है| पतौर, धमोखर, मगधी और खिलौती में यह आग विकराल रूप ले चुकी है| प्रशासन आग बुझाने की कवायद में जुटा है लेकिन संसोधनों की कमी आड़े आ रही है| खबर लिखे जाने तक आग लगे हुए 12 घंटों से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन यह अब तक नहीं बुझ पाई है| वहीं आग लगने का कारण भी अब तक सामने नहीं आया है|

आग की तेज लपटों में जंगल के पेड़ पौधे जलकर खाक हो चुके हैं| वन्य प्राणियों की जान पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, लिहाजा प्रबंधन और वन अमला इस आग को बुझाने के प्रयास में जुटा हुआ है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क बड़े पैमाने पर जैव विविधता के लिए खासा प्रसिद्ध है| भारत में सबसे ज्यादा बाघ इसी पार्क में पाए जाते हैं, इसके अलावा बड़ी संख्या में तेंदुआ और हिरण की कई प्रजातिया पाई जाती है| हर साल लाखों सैलानी यहां इन दुर्लभ प्रजातियों के वन्यजीवों को देखने आते हैं|

 

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img