03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर में प्रेमी की हत्या

  • प्रेमिका के भाई ने दिया घटना को अंजाम

एफएनएन, काशीपुर: कुंडेश्वरी में एक युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और प्रेमिका जबरन उसके घर आकर शादी का दवाब बना रही थी। भाई को यह नागवार गुजरा और उसने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

murder

घटना गुलजारपुर पत्थरपुरी की है। यहां रहने वाले गौरव पुत्र सरजीत का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी आज तड़के लगभग चार बजे मृतक गौरव के घर आ गई थी। वह गौरव से विवाह करने की जिद पर अड़ी थी। जानकारी जब किशोरी के परिजनों को लगी तो किशोरी के भाई ने अपने सात-आठ साथियों के साथ गौरव के घर पर हमला कर दिया। इन लोगों ने तमंचे से गौरव को गोली मार दी। गौरव की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। कुंडेश्वरी चैराहे पर उसकी दुकान है। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बताते हैं कि प्रेमिका विवाहित है औार उसकी शादी रामनगर में हुई है।

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img