03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिर हुआ प्यार, पत्नी माल समेट कर फरार

Spread the love

  • बोली, मैंने कर ली दूसरी शादी, अब पीछे मत आना
  • पीड़ित पति ने 8 साल पहले किया था प्रेम विवाह

सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी : पहले प्यार, शादी और फिर बच्चा, लेकिन इन सब के बावजूद महिला को फिर से प्यार हो गया। इस प्यार में पड़कर दगाबाज हुई पत्नी माल समेट कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब पीड़ित पति खाकी के सामने न्याय की गुहार लगा रहा है।
मामला बनभूलपुरा थाना इलाके का है। थाने में दी गई तहरीर में बरेली रोड दुर्गा कालोनी निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि 6 साल पहले उसे रायबरेली निवासी एक युवती से प्रेम हो गया था। प्रेम इतना आगे बढ़ा कि दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और यहां दुर्गा कालोनी में आ कर रहने लगे। इस शादी से दोनों को एक बेटा भी हुआ, लेकिन ये प्यार ज्यादा लम्बा नही चला। बताया गया कि घर मे सती कालोनी बरेली रोड निवासी प्का पिछले तीन माह से आना जाना था और इसी दरम्यान दोनों के बीच प्यार हो गया। फिर वही हुआ जिसका संगम को डर था। एक रोज जब संगम घर पर नही था तब महिला अपने कथित प्रेमी संग फरार हो गई। जाने से पहले वह अपने साथ बेटे, 75 हजार रुपये और प्लाट की रजिस्ट्री भी ले गई। जब मामला खुला तो फोन कर पीड़ित ने अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उल्टा उसे धमकी मिली और आरोपी महिला ने कहा कि उसने शादी कर ली है। अच्छा होगा कि अब वह उसके पीछे न आए। इस मामले में पीड़ित ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी और पत्नी व उसके प्रेमी से जान का खतरा बताया।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img