03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव : शादी के जोड़े में पति संग मतदान करने पहुंची दुल्हन, वोट डाला फिर हुई विदा

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश :  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान ही प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का परम दायित्व है। इस दायित्व को समझते हुए ऋषिकेश निवासी हिमानी ने मतदान के बाद डोली में विदा होने का फैसला लिया।

हरिद्वार मार्ग निवासी हिमानी की बारात गुरुवार को ऋषिकेश आई थी। सात फेरे लेने के बाद शुक्रवार को सुबह विदाई होनी थी। मगर हिमानी ने मतदान करने के बाद ही ससुराल विदा होने का फैसला लिया। उनके पति धनंजय ने उनका पूरा साथ दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नव दंपति ने पहले किया मतदान

नव दंपति हिमानी व धनंजय के हरिद्वार मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर- 4 में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। नव दंपति को मतदान केंद्र में सभी ने उनके फैसले की सराहना की। शादी के बाद सबसे पहले वोट डालकर दोनों ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा किया।

नागरिकों ने पहले मतदान के लिए दी जगह

मतदान के लिए लाइन में लगे नागरिकों ने हिमानी को पहले मतदान के लिए जगह भी दी। बीएलओ सुनीता पोखरियाल ने बताया कि हिमानी ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है। चारों ओर इनकी सराहना की जा रही है।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img