03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टैटू गोदवाने के चक्कर में HIV संक्रमित हुए कई लोग, चौंकाने वाली रिपोर्ट; काउंसलिंग के बाद मामले आए सामने

एफएनएन, वाराणसी : लापरवाही कभी-कभी कितनी गंभीर साबित होती है यह देखना हो तो उन लोगों को देखिए जो टैटू गोदवाने के चक्कर में एचआइवी संक्रमित हो गए। आपको भले यह अचरज भरा लगता हो लेकिन यह सही है।

भेलूपुर क्षेत्र निवासी पति-पत्नी दोनों में एड्स के लक्षण दिखे। आशंका पर उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय के संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (एसएसके) में अपनी जांच कराई। रिपोर्ट पाजिटिव आई। काउंसलिंग में पता चला कि दंपती शरीर पर टैटू गुदवाने से एड्स की चपेट में आए।

डाक्टर साहब, मेरी तो शादी भी नहीं हुई है

इसी तरह बड़ागांव निवासी युवक ने गांव में लगे मेले में हाथ पर टैटू गुदवाया था। कुछ माह बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उपचार के बाद भी आराम नहीं मिला तो चिकित्सकों ने उसकी जांच कराई। पता चला कि वह भी एचआइवी पाजिटिव है तो उसको इसका यकीन ही नहीं हुआ कि रिपोर्ट सही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वह चिकित्सक से कहने लगा कि अभी उसकी शादी नहीं हुई है, न ही किसी से शारीरिक संबंध है। इतना ही नहीं कभी किसी कारण उसे खून भी नहीं चढ़ाया गया। ऐसे में वह एचआइवी पाजिटिव कैसे हो सकता है। चिकित्सकों ने समझाया कि यह सब टैटू बनवाने से हुआ है।

नगवां की रहने वाली युवती के साथ भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है। फेरी वाले से उसने टैटू बनवाया था। कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जांच में एचआइवी पाजिटिव होने का पता चला।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img