03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा प्रत्याशी ने बदायूं में भरा पहला पर्चा, 18 अप्रैल को फिर कराएंगे नामांकन

Spread the love

एफएनएन, बदायूं:  बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने शुक्रवार दोपहर अपना पहला पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला पर्चा है। इसलिए समर्थकों को सूचना नहीं दी। उन्होंने मुहूर्त के अनुसार यह पर्चा भरा है। 18 अप्रैल को अपना विधिवत नामांकन कराएंगे। उससे पहले एक जनसभा भी करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रह सकते हैं। वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी का पूरे जोर शोर से नामांकन कराया जाएगा। शुक्रवार को पहला पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने नगला मंदिर में काली माता के सामने माथा टेका।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, भाजपा जिला प्रदेश मंत्री डीपी भारती के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दो सेट का नामांकन पत्र भरा। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने उझानी चले गए। बता दें कि नामांकन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है।

कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग

इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने बैरियर लगा दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को 100 मीटर दूर इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने ही रोक दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार दोपहर सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन कक्ष से लेकर कलक्ट्रेट परिसर और कचहरी के आसपास इलाके की सुरक्षा व्यवस्था देखी। नामांकन के दौरान महाराणा प्रताप तिराहे के आसपास वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया गया। तिराहे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा।

नामांकन कराने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए लालपुल तिराहे से लेकर कचहरी मार्ग निर्धारित किया गया। सभी प्रत्याशी इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर से आएंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज परिसर को वाहन स्टैंड बनाया गया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img