Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडललित बिष्ट को फिर मिला धोखा, मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद...

ललित बिष्ट को फिर मिला धोखा, मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद दिया इस्तीफा

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : भाजपा के पूर्व नेता और दो बार विधायक रहे राजकुमार ठुकराल के खेमे से अलग होकर शिव अरोरा पर विश्वास जताने वाले ललित बिष्ट को एक बार फिर धोखा मिला है। रुद्रपुर के मंडल अध्यक्षों की सूची से उनका नाम गायब होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बताते चलें कि ललित बिष्ट भाजपा विधायक से खासी नजदीकी रखते थे, इसके बावजूद उनकी अनदेखी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। अब देखें कौन- कौन बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आज ऊधमसिंह नगर जिले के मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें रुद्रपुर ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष हरीश भट्ट को बनाया गया, रुद्रपुर उत्तरी मंडल का अध्यक्ष धीरेंश गुप्ता को बनाया गया, तो वही रुद्रपुर दक्षिण मंडल का अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, पंतनगर अध्यक्ष अनिल यादव किच्छा ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, किच्छा नगर का अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, बरा का अध्यक्ष उमेश मिश्रा, शक्तिफार्म का अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, सितारगंज का अध्यक्ष आदेश चौहान, नानकमत्ता का अध्यक्ष रूप सिंह राणा, झनकट का अध्यक्ष विमला बिष्ट, नौसर का अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, खटीमा नगर का अध्यक्ष जीवन सिंह धामी और चकरपुर का अध्यक्ष विक्रम सिंह भाट को बनाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments