03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारी पड़ गए लड्डू

  • मेयर के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद भाजपाइयों की धड़कनें तेज

एफएनएन, रुद्रपुर: मेयर रामपाल सिंह और उनके गनर के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद उन सभी भाजपाइयों की धड़कनें तेज हो चली हैं जो कल एक कार्यक्रम में साथ-साथ थे। मेयर के हाथों से दिए गए लड्डू भी उन्होंने खाए थे और शारीरिक दूरी का पालन करना भी भूल गए थे। अब मेयर के अस्पताल पहुंचने के बाद ये कार्यकर्ता असमंजस में हैं। क्या करें, किसी की समझ नहीं आ रहा। वहीं मेयर ने अपनी फेसबुक वाॅल पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए संपर्क में आए लोगों से सेल्फ क्वारंटाइन होने और जांच कराने की अपील की है।

lduu

इधर, राम मंदिर निर्माण की खुशी में बुधवार को पांच मंदिर में मेयर के साथ मौजूद लोगों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 10 किलो लड्डू में किन-किन ने भोग लगाया, इन सभी का पता करने के बाद उनकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल मेयर और उनके गनर को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कर लिया गया है। जबकि परिवार वालों को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं नगर निगम को भी बंद कर दिया गया हैं। यहां बाहर से आने वाले लोगों पर पूर्ण रोक लगा दी गई है।

कहां-कहां गए मेयर

जनप्रतिनिधियों का मेल-मिलाप उनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। ऐसे में मेयर भी सुबह ही घर से निकले और तमाम जगहों पर गए और लोगों से मिले। निश्चित तौर पर कुछ से हाथ भी मिलाया होगा और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ होगा। ऐसे में प्रशासन के लिए बडा सिरदर्द यह है कि इन लोगों की लिस्ट कैसे तैयार हो। हालांकि मेयर से उनकी ट्रेवल हिस्टी का पता किया जा रहा है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img