03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए, किस सांसद को हो गया इंग्लैंड की  कैथरीना से प्यार, करने जा रहे हैं शादी

एफएनएन, लखनऊ: यूपी के अम्बेडकरनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद और लोकसभा में बसपा संसदीय दल के उपनेता रितेश पांडेय दाम्पत्य जीवन शुरू करने जा रहे हैं। 39 वर्षीय रितेश ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है औऱ बताया है कि इंग्लैंड की कैथरीना उनकी हमसफर बनेंगी। रितेश पांडेय के अनुसार कैथरीना से उनकी पुरानी जान पहचान है। दोनों में अरसे से प्यार है। अब साथ में जिन्दगी गुजारने का भी निर्णय ले लिया है। सांसद ने स्पष्ट किया है कि हम दोनों के निर्णय को हमारे परिवार का आर्शीवाद मिल गया है। सांसद रितेश पांडेय ने कहा है कि देश समेत समूची दुनिया अभी संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे में अभी किसी आयोजन की संभावना और परिस्थिति नहीं है। आगामी महीनों में परिस्थितियों के अनुसार जैसा भी निर्णय होगा उसे भी आज के निर्णय की तरह सभी से साझा करेंगे। ऐसे में समझा जा रहा है कि सांसद रितेश पांडेय कोरोना काल के बाद कैथरीना से शादी करेंगे।

 

व्यवसायिक और राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं रितेश

रितेश पांडेय अम्बेडकरनगर जिले के बड़े व्यावसायिक और राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके चाचा अकबरपुर से पवन पांडेय विधायक और बड़े व्यवसाई पिता राकेश पांडेय जलालपुर से विधायक और अम्बेडकरनगर संसदीय क्षेत्र से एक-एक बार सांसद रह चुके हैं। उनके बड़े भाई आशीष पांडेय भी बड़े व्यवसाई हैं। स्वयं रितेश पांडेय 2017 में जलालपुर से विधायक और 2019 में अम्बेडकरनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं। मौके पर वे संसद में बसपा संसदीय दल के उपनेता हैं। सोमवार को संसद के मानसून सत्र में शिरकत करने के लिए दिल्ली में ही थे। वहीं से उन्होंने यह जानकारी दी।

शोध की छात्रा है कैथरीना

सांसद रितेश पांडेय ने जिस कैथरीना से शादी करने का ऐलान किया है वो मनोविज्ञान में डॉक्टरेट कर रहीं हैं। कैथरीना के पिता इंग्लैंड में पेशे से चिकित्सक हैं। बताया जाता है सांसद के स्थानीय और दिल्ली के आवास पर कैथरीना का आना जाना था। बताया गया है कि कैथरीना बीते साल लोकसभा के चुनाव के दौरान भी अकबरपुर आई थी। समझा जाता है कि सांसद की उनकी जान पहचान तब से है जब वे लंदन के वेल्हैम बॉयज स्कूल में बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img